
- डेंगू (Dengue fever)
- मलेरिया (maleria fever)
डेंगू बुखार
डेंगू मच्छर की एक विशेष प्रजाति एडीज( aedes mosquito) नामक मच्छर के के काटने से फैलती है।
- डेंगू के लक्षण
डेंगू एक वायरस के कारण होने वाली बीमारी है जिसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जैसे
- अचानक तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना
- जी घबराना या उल्टी आना
- मांसपेशी और जोड़ो मे दर्द
- गंभीर स्थिति में रक्तस्राव तथा मौत होना भी देखा जाता है।
- डेंगू से बचाव
अतः इससे बचने के लिए अपने घरों के आसपास पानी को ठहरने ना दें तथा कूलर व अन्य पानी के ठहराव की जगह को साफ कर देवें।
इनमें से किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी डिग्री धारी डॉक्टर की सलाह लेवे।
- डेंगू की जांच
सभी नजदीकी अस्पतालों और क्लीनिक में डेंगू की जांच उपलब्ध होती है।
डेंगू वायरस मुख्यतया रक्त में पाई जाने वाली प्लेटलेट्स को तोड़ता है। जिसके कारण रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है ।
रक्त का थक्का बनने में इन प्लेटलेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी कारण इस बीमारी के गंभीर होने की स्थिति में रक्त का थक्का नहीं बन पाता है जिसकी वजह से रक्तस्राव होता है तथा मृत्यु भी हो सकती है।
- डेंगू का इलाज
डेंगू के लक्षण उत्पन्न होने पर नजदीकी हॉस्पिटल में जाकर डॉक्टर से उचित राय लेवे।
जितना हो सके पानी पी ले
नारियल पानी पिए।
मलेरिया बुखार
मलेरिया मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है जो प्राय मानसून मौसम में देखा जाता है।
- मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के कारण निम्न लक्षण देखने को मिलते हैं-- तेज बुखार
- पेट दर्द
- ठंड लगना
- उल्टी दस्त होना
- रक्तचाप कम होना
- भूख कम लगना
- मांसपेशियों में दर्द
- गंभीर स्थिति में कभी-कभी दौरे आना व बेहोशी आना
- मलेरिया से बचाव
इससे बचने के लिए अपने घरों के आसपास पानी को ठहरने ना दें तथा कूलर व अन्य पानी के ठहराव की जगह को साफ कर देवें।इनमें से किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी डिग्री धारी डॉक्टर की सलाह लेवे।
Very informative article about house extension Great guide on house extension planning permission in London, the process is explained clearly
ReplyDelete